छत्तीसगढ़

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर मंगेतर ने किया दुष्कनर्म

रायपुर। शादी से पहले युवती से उसके ही मंगेतर ने अप्राकृतिक कृत्य किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बिलासपुर की 29 साल की युवती का रायपुर के जतिन लखमानी से मंगनी हुई थी। इसके बाद 5 सितंबर को जतिन ने युवती को घूमने के लिए रायपुर बुलाया। इसके बाद वीआईपी रोड इलाके के एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने बेहोशी के हालत में युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनो को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 

Related Articles

Back to top button