छत्तीसगढ़

दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात, पुन: नियुक्ति की दी बधाई…

By Dinesh chourasiya

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें पुन: लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के संसद भवन में हुई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरल-सहज स्वभाव के धनी ओम बिरला के इस कार्यकाल में लोकसभा की गरिमा निश्चित ही और अधिक ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button