छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने ली पुलिस अफसरों की बैठक:कहा-अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिए निर्देश

By Dinesh chourasiya

गृहमंत्री विजय शर्मा ने लॉ एंड आर्डर को लेकर की चर्चा। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस अफसरों की बैठक ली है। जिसमें उन्होंने रायपुर जिले में लॉ एंड आर्डर को लेकर SSP समेत रायपुर सांसद और विधायकों से चर्चा की। बैठक में डिप्टी सीएम ने पुलिस अफसरों से भी कार्रवाई में आ रही समस्याओं को पूछकर समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा रायपुर के ट्रैफिक को लेकर भी दिशा निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसीवां से विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए। इस बैठक को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बैठक में राजधानी को लेकर चर्चा की गई है। जिसमें रायपुर जिले में गुंडे, बदमाश, अतिक्रमणकारी के अलावा जनता में डर फैलाने वाले लोगों पर एक्शन तेज करने पर चर्चा की गई है।

इस बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस अफसरों दिए ये निर्देश-

  • रायपुर जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए। इस अभियान में हिस्ट्रीशीटर पर थाना स्तर पर सुनिश्चित हो।
  • रायपुर में जिन इलाकों पर ट्रैफिक जाम की समस्या अधिक है, पुलिस ऐसी जगहों को चिन्हित करें। आसपास के व्यापारियों और आम जनता से सुझाव लेकर जाम से निपटने के लिए उपाय करें।
  • जिले के थानों में दर्ज पेंडिंग मामलों के समाधान में तेजी आए। साथ ही गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो। साथ ही सक्रिय अपराधियों के पर कड़ी नजर रखी जाए।
  • रायपुर में जुआ, सट्टा और नशा के खिलाफ एक्शन में तेजी आए। पुलिस इन मामलों के मुख्य सरगना तक पहुंचकर अपराध पर लगाम लगाए।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर शासन का भय पैदा होना चाहिए। साथ ही जिले में जो वारदातें हो रही है उसे पर रोक लगे। इसके अलावा रायपुर की ट्रैफिक समस्या बड़ी हो चुकी है। इसके समाधान को लेकर सुझावों पर चर्चा की गई। बताया का रहा है कि गृहमंत्री ने बैठक में विधायकों से भी उनके क्षेत्र के लॉ एंड आर्डर से जुड़ी स्थानीय समस्याओं पर बातचीत की।

रायपुर में कारोबारी पर फायरिंग के बाद उठे सवाल

दरअसल, रायपुर में 13 जुलाई को दिनदहाड़े प्रदेश के बड़े कारोबारी की कार पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि शूटर पैसों की अवैध वसूली के लिए कारोबारी को मारने के उद्देश्य से आए थे। हालांकि फायरिंग से किसी को चोंटे नहीं आई थी। इस फायरिंग कांड के बाद विपक्ष में सरकार को जमकर घेरा। जिसके बाद CM और डिप्टी CM साव ने घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर बयान दिए थे।

सांसद-विधायक मंत्री के सामने भड़के

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि बैठक में शामिल सांसद-विधायक गृहमंत्री के सामने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर असंतुष्टि जाहिर की। उन्होंने शहर में हो रहे लूट और चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाखुश दिखे। इसके अलावा अपने-अपने इलाकों में हो रहे कई क्राइम के केस को लेकर भी बैठक में गृह मंत्री के सामने चर्चा की। गृहमंत्री ने इस मामले में पुलिस अफसरों को जवाब तलब किया।

Related Articles

Back to top button