
टीम इंडिया को ₹125 करोड़ देगा BCCI, जडेजा का टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास;
By Dinesh chourasiya
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी ही, टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद BCCI ने टीम को 125 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान किया है। एक खबर NEET-UG से जुड़ी रही, यह एग्जाम अगली बार से ऑनलाइन मोड में कराया जा सकता है।







लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- देशभर में 3 नए क्रिमिनल लॉ लागू होंगे। भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पुराने कानूनों की जगह लेंगे।
- संसद के पहले सत्र की कार्यवाही का छठा दिन है। विपक्ष NEET, अग्निपथ योजना, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
- भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 4 दिन की ऑफिशियल विजिट पर बांग्लादेश जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. टीम इंडिया को ₹125 करोड़ देगा BCCI; जडेजा का टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास




BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान किया है। भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ICC से 20.36 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है। वहीं रनरअप साउथ अफ्रीका को 10 करोड़ रुपए मिले हैं।
उधर, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी-20 इंटरनेशनल मैचों को अलविदा कहता हूं। मैंने हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य फॉर्मेट में भी ऐसा करना जारी रखूंगा।’ इससे पहले 29 जून को विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 से संन्यास की घोषणा की थी।







