
* कैच द रैन कार्यक्रम अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद अहिवारा मे दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के बारे में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति सीमा बख़्शी मैङम ने बताया कि कैच द रैन कार्यक्रम अंतर्गत आमजन को वर्षा जल को संग्रह करने हेतु आम लोगों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई, पौधारोपण तथा सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण भी जन सहयोग के माध्यम से किया जाना है। इसी कङी मे आज स्व सहायता समूह की दीदीयों को वर्षा जल के संग्रह तथा जल के समुचित उपयोग हेतु शपथ दिलाई गयी है। आगे ये सक्रिय महिलाएं अन्य महिलाओं को जागरूक करेंगी और यही क्रम आगे भी चलता रहेगा। कार्यक्रम में मिशन मैनेजर शरद कुमार सिंह, नागमणि साहू,पुनीता रावत, हेमलता साहू, गंगोत्री साहू, भारती साहू, सीमा देसाई, पंकज साहू, किरण, आदि उपस्थित रहे हैं।














