छत्तीसगढ़
CG में स्वास्थ्य अधिकारियों का हड़ताल जारी, लोगों को नहीं मिल पा रही स्वास्थ्य सुविधा, इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन…
By Dinesh chourasiya
बता दें, संघ की मांगों में लंबित कार्याधारित मानदेय तथा शासन द्वारा निर्देशानुसार प्रति माह 15 तारीख से पहले से भुगतान , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानांतरण एवं मुख्यालय से 8 किलोमीटर दायरे में रहने का लाभ और कांकेर जिला संयोजक पवन वर्मा की बहाली की मांग शामिल है.
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रदेश महामंत्री का कहना है कि जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा.




संघ न विश्व योग दिवस पर धरना स्थल पर योग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया था. गौरतलब है कि जिले में 230 उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं जिनमें से 152 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में इनकी पदस्थापना है. इनके हड़ताल पर चले जाने से उप स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण , मौसमी बीमारी में दवा देना आदि लगभग ठप हो गया है.













