छत्तीसगढ़
CG में DGP और CRPF अफसरों ने दो शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों के IED विस्फोट में हुआ था शहीद
By Dinesh chourasiya
जानकारी के मुताबिक सिलगेर में स्थित सुरक्षा कैंप से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी का मुव्हमेंट आर0ओ0पी0 ड्यूटी के दौरान ट्रक और मोटर सायकल से कैंप टेकलगुडे़म की ओर जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया. आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का 01 ट्रक आ गया. जिसमें सवार चालक और सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए. शहीद जवान विष्णु आर केरल के तिरुवनंतपुरम और शहीद शैलेन्द्र उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी है. फिलहाल गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है.















