छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS : बालोद में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत….. मची चीख-पुकार

By Dinesh chourasiya

धमतरी : छत्तीसगढ़ जिले के बालोद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें मौके पर ही 10 लोगो की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि बालोद जिले के जगतारा के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है।

मृतकों में महिला,पुरुष और बच्चे बताए जा रहे है।हादसा 9 से साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। वहीं इस घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

जानकारी के मुताबिक धमतरी के सोरम के बुलेरो सवार लोग चारामा इलाके के मरकाटोला शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी ट्रक और बुलेरो में एक्सीडेंट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दस लोगों की मौत हो गयी।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुरुर पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह मे भिजवाया गया. पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button