छत्तीसगढ़

राहुल गाँधी के जन्मदिन पर भूपेश बघेल ने रायपुर कांग्रेस भवन में बांटे फल

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर । राहुल गाँधी के जन्मदिन पर भूपेश बघेल  ने फल बांटे। पूर्व सीएम ने X पोस्ट में लिखा, राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आज रायपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित फल वितरण, रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर साथियों का उत्साहवर्धन किया। chhattisgarh news इस दौरान आम जनों को स्वच्छ एवं शीतल जल हेतु लगाए गए वाटर कूलर को भी जनता को समर्पित किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनकी बहन प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उन्हें कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला और सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बड़े बेटे हैं। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से चुनाव जीतकर चर्चा में हैं।

 

Related Articles

Back to top button