छत्तीसगढ़

भिलाई नगर निगम ने सुपेला और नेहरू नगर अंडर ब्रिज के लिए नए नामों की घोषणा की अब सुपेला अंडर ब्रिज को स्व. विद्यारतन भसीन और नेहरु नगर ब्रिज को स्व. भजनसिंह निरंकारी के नाम से जाना जायेगा…

By Dinesh chourasiya

: भिलाई नगर निगम की महापौर परिषद ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में भिलाई के दो प्रमुख अंडर ब्रिजों का नामकरण स्व. विद्यारतन भसीन और स्व. भजनसिंह निरंकारी के नाम पर करने का निर्णय लिया।

इस बैठक का नेतृत्व महापौर नीरज पाल ने किया| जिसमें आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, और महापौर परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

भिलाई के सुपेला आकाश गंगा के पास नवनिर्मित अंडर ब्रिज को अब स्व. विद्यारतन भसीन के नाम से जाना जाएगा। यह प्रस्ताव भाजपा भिलाई जिला के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा रखा गया था, जिसमें उन्होंने स्व. विद्यारतन भसीन के भिलाई के विकास में योगदान को मान्यता देने की मांग की थी।

वहीँ नेहरू नगर अंडर ब्रिज का नाम स्व. भजनसिंह निरंकारी के नाम पर रखा जाएगा। इस प्रस्ताव को भी बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत आने वाले समस्त जोनों और वार्डों में नाली, सड़क, मार्केट, तीन पहिया रिक्शा/ई-रिक्शा एवं अन्य कार्यों के माध्यम से आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की निविदा की अवधि तीन माह के लिए बढ़ाने का अनुमोदन किया गया

इस बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लाल चंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, और नेहा साहू भी उपस्थित थे।

महापौर परिषद की इस बैठक में लिए गए निर्णय शहर के विकास कार्यों को प्रोत्साहित करने, नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने और प्रशासनिक सुधारों को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके साथ ही, प्रतिष्ठित व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित करने के लिए अंडर ब्रिजों का नामकरण एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

Related Articles

Back to top button