छत्तीसगढ़

राज्यवार नतीजे सिर्फ एक टेबल में: BJP के अनुराग और जालंधर से कांग्रेस के पूर्व CM चन्नी की जीत; उद्धव गुट ने भी खाता खोला

By Dinesh chourasiya

लोकसभा की 543 सीटों की काउंटिंग जारी है। अब तक 6 सीटों का रिजल्ट जारी हो चुका है। राजस्थान में जयपुर सीट भाजपा की मंजू शर्मा जीत चुकी हैं। हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और चित्रदुर्ग से जीएम करजोल विजयी घोषित हुए हैं। सूरत सीट भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है।

इसके अलावा, पंजाब के पूर्व CM और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 1.75 लाख वोटों से हराया। मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट का खाता खुल गया है। दक्षिण-मध्य मुंबई से अनिल देसाई चुनाव जीत गए हैं। देसाई ने शिवसेना शिंदे गुट के निवर्तमान सांसद राहुल सेवाले को हराया।

अब तक के रुझानों में भाजपा अकेले 272 सीटों के बहुमत के आंकड़े से करीब 30-35 सीट दूर दिख रही है। हालांकि भाजपा गठबंधन के साथ 290 सीटों के पार है। यानी भाजपा तीसरी बार सहयोगियों के भरोसे सरकार बना सकती है।

रुझानों में INDIA गठबंधन भी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अकेले कांग्रेस पार्टी करीब 100 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन से भाजपा को करीब 20 से ज्यादा सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

भाजपा को राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में भी 15 से 20 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) राज्य की 42 सीटों में से 30 से ज्यादा पर बढ़त बनाए हुए है। यहां भाजपा 2019 के मुकाबले 7 सीटों पर पीछे चल रही है। बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी NDA इतनी ही सीटों पर पिछड़ रही है।

राज्य सीटें भाजपा+
बढ़त + जीत
कांग्रेस+
बढ़त + जीत
अन्य
बढ़त + जीत
उत्तर प्रदेश 80 34 45 1
महाराष्ट्र 48 18 28 + 1 जीत 1
आंध्र प्रदेश 25 21 0 4 (YSRCP)
तेलंगाना 17 8 8 1 (AIMIM)
पश्चिम बंगाल 42 10 1 31 (TMC)
बिहार 40 33 7 0
तमिलनाडु 39 1 37 1
मध्यप्रदेश 29 29 0 0
कर्नाटक 28 18 + 1 जीत 10 0
गुजरात 26 25 + 1 जीत 0 0
राजस्थान 25 13 + 1 जीत 11 0
ओडिशा 21 19 1 1 (BJD)
केरल 20 1 18 1 (CPI-M)
असम 14 8 4 2
झारखंड 14 9 5 0
पंजाब 13 0 9+ 1 जीत 2 + 1 (SAD)
छत्तीसगढ़ 11 10 1 0
हरियाणा 10 6 4 0
दिल्ली 7 7 0 0
जम्मू कश्मीर 5 2 2 (NC) 1
उत्तराखंड 5 5 0 0
हिमाचल प्रदेश 4 3 + 1 जीत 0 0
मेघालय 2 0 1 1
अरुणाचल प्रदेश 2 2 0 0
त्रिपुरा 2 2 0 0
गोवा 2 1 1 0
मणिपुर 2 0 2 0
लक्षद्वीप 1 0 1 0
पुडुचेरी 1 0 1 0
सिक्किम 1 0 0 1
मिजोरम 1 1 0 0
नगालैंड 1 0 1 0
अंडमान निकोबार 1 1 0 0
चंडीगढ़ 1 0 1 0
दादर नगर हवेली- दमन दीव 2 1 0 1
लद्दाख 1 0 0 1
कुल सीटें: 543 जीते: 4 सीटें जीते: 2 सीटें

Related Articles

Back to top button