छत्तीसगढ़

दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल की जीत लगभग तय बीजेपी के विजय बघेल 202914 वोटों से आगे, राजेंद्र साहू को कुल 217511 मत मिले  वोटो की गिनती जारी 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग लोसकभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल को 420425 मत मिले हैं। कांग्रेस के राजेंद्र साहू 202914 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राजेंद्र साहू को 217511 मत मिले हैं।

दुर्ग में 25 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP के विजय बघेल और कांग्रेस के राजेंद्र साहू के बीच है। 7 मई को दुर्ग लोकसभा में कुल 73.68 फीसदी मतदान हुआ है।

दुर्ग लोकसभा के लिए 9 विधानसभा सीटें है। 6 विधानसभा में हुए मतदान की गणना शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में हो रही है। वहीं तीन विधानसभा साजा, बेमेतरा नवागढ़ की काउंटिंग बेमेतरा में हो रही। यहां 14 राउंड में काउंटिंग होगी।

दुर्ग लोकसभा के बारे में खास जानकारी

सबसे अधिक बूथ अहिरवारा में हैं। इसलिए यहां की काउंटिंग लंबे समय तक चलेगी। वहीं भिलाई में 167 बूथ है, इसलिए सबसे पहले यहां की काउंटिंग पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button