छत्तीसगढ़

By Dinesh chourasiya

 

 एक महिला एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक चोरी के मामले में पकड़ाये
 सुपेला स्थित दुकान में दिया घटना को अंजाम
 सुपेला पुलिस की सक्रियता से चोरी गई माल बरामद
 हिटगन मशीन, कटर मशीन, ड्रील मशीन, हाथ रंदा, एल्युमिनियम
सेक्सन एवं अन्य सामान कीमती 58700 रूपये जप्त।
—00—
दिनांक 01.06.2024 को प्रार्थी नवीन शर्मा निवासी शांति नगर भिलाई द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका सुपेला स्थित दुकान से दिनांक 15.05.2024 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे सामान को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए त्वरित कार्यवाही कर निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरो की तलाश में जुट गई। पता तलाश के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि संजय नगर, कृष्णा नगर के रहने वाले दो नाबालिक बालक द्वारा एक महिला के साथ मिलकर दुकान में चोरी किया है। मुखबीर सूचना के आधार पर संदेहियो को पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये तथा चोरी की संपत्ति हिटगन मशीन, कटर मशीन, ड्रील मशीन एवं अन्य मशीन कीमती करीबन 58700 रूपये जप्त कराया। आरोपिया झामिन बाई उर्फ रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालको के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, प्र.आर. संतोष राज, आर. सूर्य प्रताप सिंह, रवि कुमार साव, विकास तिवारी, म.आर.
तोषी गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र.
639/2024
धारा 457, 380, 34 भादवि

जप्त संपत्ति – हिटगन मशीन, कटर मशीन, ड्रील मशीन, हाथ रंदा, एल्युमिनियम सेक्सन एवं अन्य सामान कीमती 58700 रूपये।

आरोपी — झामिन बाई उर्फ रानी पिता स्व. परसराम विश्वकर्मा उ म्र 28 साल निवासी संजय नगर कुम्हार पारा सुपेला

02 विधि से संघर्षरत बालक

Related Articles

Back to top button