
Uncategorized
CG में घूसखोर ASI पर गिरी गाज, थाने में आरोपी को छोड़ने के लिए मागे थे पैसे शिकायत मिलते ही एसपी ने लिया एक्शन घूसखोर ASI को किया सस्पेंड
By Dinesh chourasiya







धमतरी। जिले में रिश्वतखोर ASI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है।
दरअसल धमतरी सिटी कोतवाली में एक मारपीट के मामले में यह सारी लेनदेन की बात सामने आई है। मारपीट के आरोपी को मुचलके पर छोड़ने की बात में एएसआई ने पैसों की मांग की थी। यह लेन-देन साढ़े चार हजार रुपए में सेट हुआ था। पैसे देने वाले पक्ष ने खुद इस लेन-देन का वीडियो बनवाया और इस पूरे मामले की शिकायत धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से की। प्रमाण के तौर पर वीडियो भी दिया गया है। धमतरी एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया। बताया जा रहा है कि एएसआई रमेश साहू को फौरन ही निलंबित किया गया है।




