Uncategorized

8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी :ममता बोलीं- EVM पर BJP का टैग लगा, 9 बजे तक 10.82% मतदान

By Dinesh chourasiya

लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। अब तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 10.82% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 16.54% और सबसे कम ओडिशा में 7.43% वोटिंग हुई है।

2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा 40, बसपा 4, ‌BJD 4, सपा 1, JDU 3, TMC 3, LJP 1, आजसू 1 सीट जीतीं थी। कांग्रेस और AAP को एक भी सीट नहीं मिली थी।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट किया है। उन्होंने बांकुड़ा जिले रघुनाथपुर में 5 EVM पर भाजपा का टैग लगे होने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल के तमलुक में वोटिंग से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक TMC समर्थक घायल हो गया। यहां से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज भाजपा के प्रत्याशी हैं।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी से PDP की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती ने पुलिस प्रशासन पर EVM के साथ छेड़छाड़ और अपने कार्यकर्ताओं को थाने में बंद करने का आरोप लगाया है।

महबूबा ने दावा किया कि सुबह से ही उनके मोबाइल फोन का आउटगोइंग कॉल बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में वोटिंग से पहले AAP नेता आतिशी ने दावा किया कि LG वीके सक्सेना ने पुलिस को वोटिंग धीरे करवाने के आदेश दिए हैं, ताकि लोगों को वोट डालने में दिक्कत हो।

ओडिशा की पूरी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संबित पात्रा ने कहा कि एक बूथ पर EVM काम नहीं कर रही है। अधिकारियों से उन्होंने टाइमिंग बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button