Uncategorized

भिलाई में अवैध कब्जाधारियों पर BSP चला बुलडोजर सड़क के किनारे ठेले पर सामान बेचने वालों पर कार्यवाही, आए दिन हो रहे थे हादसे

By Dinesh chourasiya

भिलाई में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को बीएसपी के एनफोर्समेंट टीम और ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों की संयुक्त टीम ने सड़क के किनारे अवैध कब्जा कर सामान बेचने वाले, ठेला वाले, फल वालों पर कार्रवाई कर कब्जा खाली कराया है।

बीएसपी के एनफोर्समेंट टीम और ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है।

इन जगहों पर बढ़ रही थी दुर्घटनाएं

भिलाई के टाउनशिप में कई जगह दुर्घटनाएं बढ़ रही थी, जिसमें रोड नंबर-6, स्टील क्लब चौक, सेंट्रल एवेन्यू से लेकर नेहरू नगर की और जाने वाली फ्लाईओवर ब्रिज की सड़क पर भारी यातायात का दवाब रहता है। इन ठेले खोमचे और फल की दुकान अवैध रूप से लगाकर यातायात बाधित करते थे, जिसके वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही थी।

संपदा न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

नागरिकों ने इस दुर्घटना कारक अतिक्रमण की शिकायत की थी, जिसके बाद संपदा न्यायालय के आदेश पर टाउनशिप में सड़क किनारे अवैध व्यापार करने वाले, ठेले खोमचे जो की रात के बारह बजे तक दुकानें लगा कर रखते हैं। उनके खिलाफ टाउनशिप में एनफोर्समेंट विभाग ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button