Uncategorized

तमिलनाडु में शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाका, सात लोगों की मौत

By Dinesh chourasiya

तमिलनाडु में शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को धमाका हो गया, इसके बाद वहां आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 अन्य लोग झुलस गए। फैक्ट्री के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। धमाका किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है। शिवकाशी भारत में पटाखा बनाने की फैक्टरियों के लिए जाना जाता है

Related Articles

Back to top button