Uncategorized

CG में मतदान केंद्र में वोट देते VIDEO बनाकर किया वायरल  पुलिस ने आरोपी को दबोचा मोबाइल जब्त कर न्यायालय में पेश किया 

By Dinesh chourasiya

पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक - Dainik Bhaskar

सरगुजा लोकसभा में 7 मई को मतदान के दौरान एक युवक ने दल विशेष को वोटिंग करते हुए ईवीएम में वोट देते हुए वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। पीठासीन अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 196, प्राथमिक शाला सीतापुर में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान दिलेश तिग्गा फोन लेकर अंदर घुसा और अपना दल विशेष को अपना मत देते हुए वीडियो रिकार्ड किया। युवक ने मतदान केंद्र से बाहर आकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीठासीन अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इस मामले की जानकारी मतदान दल को मिली तो हड़कंप मच गया। पीठासीन अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई। मामले में थाना सीतापुर पुलिस ने धारा 171 (च) IPC एवं लोक प्रतिनिधि अधिनियम 130 (1) (क) का अपराध पंजीबद्ध कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीतापुर के उरांवपारा से दिलेश तिग्गा (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने मतदान का वीडियो बनाकर वायरल करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

मतदान का वीडियो बनाना अपराध

मतदान केंद्र में अपना वोट किसे दे रहे हैं, यह पूछना, बताना और वीडियो बनाना निर्वाचन के प्रावधानों के तहत गैर कानूनी है। यहां तक की मतदान केंद्रों में मोबाइल ले जाना भी प्रतिबंधित किया गया था। ज्यादा भीड़ वाले मतदान केंद्रों में इस प्रतिबंध की उपेक्षा भी कर दी जाती है। वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में धारा 171 (च) IPC में एक वर्ष तक सजा या जुर्माना या दोनों एक साथ की सजा का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button