Uncategorized

दुर्ग जिले में शराब दुकाने आज शाम 5 बजे से हो जायेंगे बंद, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहले ही आदेश किया जा चुका है जारी… अवैध शराब बेचने वाले पर भी पुलिस की रहेगी नजर 

By Dinesh chourasiya

   छत्तीसगढ़ में मतदान के दो चरण पूरे हो चुके हैं और तीसरे चरण में मंगलवार 7 मई को सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण के मतदान से पहले शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। तीसरे चरण के मतदान के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, 5 मई से 7 मई को मतदान समाप्त होने तक प्रभावी रूप से शुष्क दिवस घोषित किया गया है

यह आदेश रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों में जारी किया गया है। इन लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के कलेक्टरों को भी इसकी जानकारी दे दी है।

जारी आदेश के मुताबिक रविवार 5 मई की शाम 5 बजे से 7 मई की शाम 7 बजे तक सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान अवैध शराब बेचते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा और रायगढ़ जांजगीर चांपा में चुनाव होंगे|

इस दौरान जिलों में विदेशी शराब की दुकानें/देशी शराब की दुकानें और एफएल-3(ग) और एफएल-4(क) को बंद रखने को कहा गया है. इस अवधि के दौरान, मादक पेय पदार्थों की किसी भी बिक्री पर प्रतिबंध है।  आदेश का सख्ती से पालन करने कहा गया है |

 

Related Articles

Back to top button