Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, SMS 3 में लेडर पंचर होने से हादसा, 

By Dinesh chourasiya

भिलाई स्टील प्लांट के अंदर लगी आग - Dainik Bhaskar

भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में बीती देर रात भीषण आग लगी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही BSP के अधिकारी वहां पहुंचे। दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद कई घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्लांट के SMS 3 में 4-5 मई की देर रात 1 बजे काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां लगे लेडर में पंचर हो गया। इससे वहां भीषण आग लग गई। आग लगते ही मजदूर वहां से भाग खड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया।

सुबह 4-5 बजे के बीच आग पर काबू पाया गया

BSP की दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। लगभग तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4-5 बजे के बीच आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही प्लांट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सीआईएसएफ की टीम ने भी सुरक्षा घेरा बनाकर मोर्चा संभाला। गनीमत यह रही की इस आगजनी में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

कई घंटे प्रोडक्शन रहा ठप

आग लगने की घटना के बाद BSP में कई घंटे तक प्रोडक्शन ठप रहा। सेल के अधिकारियों ने काफी प्रयास करके प्रोडक्शन को शुरू करने पर जोर दिया। खबर लिखे जाने तक प्रोडक्शन का कार्य फिर से शुरू हो गया है। आग लगने की घटना की जांच भी BSP के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button