Uncategorized

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिल सकती है राहत:आज कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलने उम्मीद है। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 40°C राजनांदगांव में दर्ज हुआ है।

जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.9°C रहा। अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2-3°C की गिरावट संभावित है।

Related Articles

Back to top button