Uncategorized

दुर्ग जिला अस्पताल में चीटियों ने मचाया कोहराम बंद करना पड़ा ऑपरेशन थिएटर, तीन दिन से नहीं हो रही कोई सर्जरी

By Dinesh chourasiya

जिला अस्पताल की मदर-चाइल्ड यूनिट (एमसीएच) के ऑपरेशन थिएटर में चीटियों का जमावड़ा होने से पिछले तीन दिनों से सिजेरियन डिलीवरी बंद है। सभी सीजर मेजर ओटी में शिफ्ट कर दिए गए हैं। संक्रमण के खतरे के कारण वहां आर्थो और दूसरी प्लांड सर्जरी नहीं की जा सकतीं। इससे रोज होने वाली औसतन पांच प्लांड सर्जरी रोकनी पड़ी हैं।

फिलहाल मेजर ओटी की दूसरी टेबल पर केवल इमरजेंसी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ओटी में चीटियां आने के पीछे पेस्ट कंट्रोल में लापरवाही और निर्माण संबंधी खामी बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने एमसीएच की ओटी बंद कर पेस्ट कंट्रोल और जरूरी निर्माण कार्य शुरू कराया है।इसे दोबारा चालू होने में अभी दो दिन और लग सकते हैं।

जानिए… मेजर ओटी में कौन-कौन सी सर्जरी होती रही

टीटी ओटी में सीजर किए, बाद में मेजर ओटी पहुंचे मदर चाइल्ड यूनिट की ओटी में चीटियों के जमावड़ा के बाद टीटी ओटी में सिजेरियन डिलिवरी शुरु कराई गई थी। कुछ सीजर के बाद विभागाध्यक्ष डॉ. बी आर साहू ने लिखित तौर पर सेफ्सिस की आशंका जाहिर कर दी, इसलिए सिजेरियन डिलिवरी मेजर ओटी में शिफ्ट कर दी गई।

जबकि उसी ओटी में टीटी (नसबंदी) की सर्जरी कराई जा रही है। बता दें कि जिला अस्पताल में तीन जनरल सर्जन, दो आर्थो सर्जन और दो नाक कान गला के विशेषज्ञ पदस्थ हैं। फिलहाल सिजेरियन डिलेवरी मेजर ओटी में शिफ्ट कर दी गई है। उसी ओटी में टीटी की सर्जरी भी की जा रही है।

ओटी दोबारा शुरू करने में दो दिन लगेंगे मदर चाइल्ड यूनिट की ओटी में चींटियां दिखते ही ओटी बंद करा दिया गया। सभी सिजेरियन डिलिवरी मेजर ओटी में कराई जा रही है। मेजर ओटी में एक टेबल खाली होने से केवल जरूरी दूसरी सर्जरी करा रहे हैं। एमसीएच की ओटी पुन: संचालन करने में अभी दो दिन और लगेगा। क्योंकि कंस्ट्रक्शन संबंधी वर्क भी करा दे रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button