
“एक व्यक्ति–एक पौधा” का संकल्प लें, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं अपनी भागीदारी
वृक्षारोपण प्रमाण पत्र मिलने पर वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद/सभापति ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
🌱 वृक्षारोपण अभियान की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌱
प्रिय वार्ड क्रमांक 01 एवं नगर पालिका बालोद के सम्मानित नागरिकों,
मुझे महातारी वंदन वृक्षारोपण अभियान–2026 के अंतर्गत वृक्षारोपण प्रमाण पत्र प्राप्त होने का सौभाग्य मिला। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे पूरे वार्ड और नगर पालिका परिवार का सम्मान है।
मैं आप सभी से विनम्र आग्रह करता हूँ कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और उनकी देखभाल भी करें। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा।
आइए, हम सभी मिलकर “एक व्यक्ति – एक पौधा” का संकल्प लें और अपने बालोद को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
आप सभी को महातारी वंदन वृक्षारोपण अभियान की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पार्षद / सभापति
– वार्ड क्रमांक 01, नगर पालिका बालोद 🌿




