Uncategorized

भिलाई में व्हाट्सएप के माध्यम से APK फाइल भेजकर बैंक खाते से ₹4, लाख की ऑनलाइन ठगी  दो आरोपी गुजरात से दबोचे गए 

By Dinesh Kumar

 

दिनांक 25.02.2026 को प्रार्थी संजय झा, निवासी सेक्टर-05, भिलाई द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें एक APK फाइल भेजी गई थी। उक्त फाइल को डाउनलोड एवं इंस्टॉल करने के पश्चात उनके मोबाइल पर प्राप्त होने वाले ओटीपी एवं अन्य संदेश स्वतः अन्य नंबर पर फॉरवर्ड होने लगे। इसके फलस्वरूप उनके बैंक खाते से ₹4,02,728/- की अनधिकृत ऑनलाइन निकासी कर साइबर ठगी की गई।

शिकायत के आधार पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 101/2026 अंतर्गत धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल ट्रांजेक्शन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों का लोकेशन गुजरात राज्य में प्राप्त होने पर थाना भिलाई नगर पुलिस की टीम तत्काल गुजरात रवाना हुई। पतासाजी कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट प्रक्रिया पूर्ण कर दुर्ग लाया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. अच्छे लाल यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी सिलवासा, दादरा एवं नगर हवेली।
2. जोखन प्रसाद यादव, उम्र 49 वर्ष, निवासी सिलवासा, दादरा एवं नगर हवेली।

▪️ जप्त

1. घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन।
2. इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्य।
3. अन्य दस्तावेज एवं सामग्री (विवेचना अनुसार)।

 

Related Articles

Back to top button