छत्तीसगढ़

-पारंपरिक खेलों का महाकुंभ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का विधायक एवं महापौर ने किया शुभारंभ

दुर्ग/ नगर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ आज 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जेआरडी स्कूल स्थित मैदान में खिलाड़ियों के बीच किया।विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव और खेल कूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने पिट्टूल खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया है।छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है।

पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता 6 स्तरीय होगी।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन एवं  शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी।

पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

इस अवसर पर सभापति राजेश यादव, गयाजी पटेल,दीपक साहू, संजय कोहले,मनदीप सिंह भाटिया,श्रद्धा सोनी,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव सहित उपायुक्त मोहेंद्र साहू, ईई प्रमोद दुबे,एसडी शर्मा,प्रकाश चंद थावनी,जितेंद्र समैया,अनिल सिंह,विनोद मांझी,आसमा डहरिया ओर अधिकारी  व कर्मचारीगण मौजूद थे।6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन ओलंपिक में दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्पिक खेल शामिल, गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी दौड़, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा की प्रतियोगिता,छह स्तरों में होंगे आयोजन, महिला व पुरुष के होंगे अलग वर्ग,बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बनेंगे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के प्रतिभागी।

Related Articles

Back to top button