भिलाई के खुर्सीपार में ट्रक के हेल्फर लूट का आरोपी गिरफ्तार हवा चेक करने उतरा कंडकर तो मुंह दबाकर ले गए किनारे और रुपए लूटकर भागे
By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस ने ट्रक के क्लीनर से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हवा चेक करने ट्रक से नीचे उतरे क्लीनर को मुंह दबाकर पहले किनारे ले गए फिर उसके रुपए छीन लिए। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने उन्हें लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़ाया तो वो लोग वहां से भाग गए।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मामला 3 अप्रैल की रात 10 बजे का है। अंकित बंसल पिता हीरालाल बंसल (19 वर्ष) निवासी सिधी मध्य प्रदेश ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो ट्रक में क्लीनर का कार्य करता है। वो ट्रक ड्राइवर रोहित पाण्डेय के साथ राजस्थान ट्रांसपोर्ट रावण बलौदाबाजार का ट्रक सीजी 04 पी.क्यू. 7468 में सीमेंट लोड करके बालोद जा रहा था।








3 अप्रैल की रात 10.10 बजे वो खुर्सीपार सिग्नल के पहले अंकित किराना स्टोर के पास रुके। अंकित ट्रक से उतर कर उसकी हवा चेक करने लगा। इसके बाद पास लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाया। फिर वहीं अंधेरे में खड़ा होकर पेशाब करने लगा। इसी दौरान कुछ लड़के आए उन्होंने उसका मुंह दबाया दो लड़कों ने उसका हाथ और पैर पकड़ा और उसे अंधेरी गली में ले गए।
इसके बाद आरोपियों ने अंकित की जेब से 7200 रुपए लूट लिए। इसी दौरान रोहित पाण्डेय ट्रक से राड लेकर उसे बचाने आया तो आरोपी वहां भाग गए। ट्रग चालक पहले सीमेंट अनलोड करने बालोद गया। इसके बाद वहां से वापस आकर खुर्सीपार थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर भेजा जेल




थाना प्रभारी खुर्सीपार वंदिता पनिकर ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर को अलर्ट किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की मामले आरोपी मुर्गेश नायर, मोहित उर्फ भुरू और एक अन्य लड़का शेखर ने घटना को अंजाम दिया है। वो लोग उडिया बस्ती में नीम पेड के नीचे बैठे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करके उन्हें गिरफ्तार किया।
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
थाने में पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट की रकम आपस में बांट लिया है। उन्होंने कुछ रुपए खर्च कर दिए हैं और कुछ अपने पास छिपाकर रखे हैं। पुलिस ने उनके पास से बचे हुए पैसे जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी मुर्गेश नायर (40 वर्ष) निवासी पुराना 1 खुर्सीपार गेट शिवाजी नगर चर्च के पास, मोहित उर्फ भुरू बंजारे (20 वर्ष) निवासी शिवाजी नगर मीरा पार्षद के घर के पास और शेखर गुप्ता (19 वर्ष) निवासी एचएससीएल कालोनी सड़क 4 खुर्सीपार भिलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी कई प्रकरण दर्ज हैं।




