Uncategorized

चुनाव आयोग ने बीजेपी के शिकयत के बाद प्रियंका गांधी को थमाया कारण बताओ नोटिस, चुनावी सभा में BJP के ऊपर लगाए थे गंभीर आरोप

By Dinesh chourasiya

भारतीय चुनाव आयोग ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. भाजपा ने कल चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने झूठे, असत्यापित आरोप लगाए हैं.

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 20 अक्टूबर को धर्म के नाम पर एक बयान देकर चुनाव प्रचार किया था. इस मामले में चुनाव आयोग के सदस्यों से मुलाकात कर श‍िकायत की गई है.’

उन्‍होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता प्र‍ियंका ने आदर्श आचार संहिता और आरपी अधिनियम दोनों का उल्लंघन किया है. भारत के न‍िर्वाचन आयोग से पूछना चाहते हैं कि क्या प्रियंका गांधी वाड्रा आदर्श आचार संहिता से ऊपर हैं? चुनाव आयोग से उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं.’

‘धार्म‍िक भावना से प्रचार नहीं, दुष्‍प्रचार है’ 

 

Related Articles

Back to top button