Uncategorized

दुर्ग में मां की लापरवाही से नदी में डूबकर गई एक साल के बच्चे की जान:मां नहा रही थी, तभी खेलते-खेलते पानी में पहुंचा बच्चा, डूबकर हुई मौत

By Dinesh chourasiya

नदी में डूबकर बच्चे की मौत। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के तांदुला नदी में डूबकर एक साल के बच्चे की मौत हो गई। महिला नदी में अपने बच्चे को लेकर नहाने गई थी। बच्चा किनारे खेल रहा था, लेकिन खेलते-खेलते वो अचानक नदी में आ गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शांतनु यादव और उसकी पत्नी सोनिया जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के रहने वाले हैं। उनका एक साल का बच्चा आयुष था। परिवार ईंट भट्ठे में काम करने के लिए जांजगीर से दुर्ग आया था। शुक्रवार को सोनिया अपने बच्चे को लेकर तांदुला नदी में नहाने गई। उसने बच्चे को किनारे में छोड़ दिया।

बच्चे का शव नदी से निकाला गया

कुछ देर बाद मां ने देखा कि उसका बच्चा कहीं नजर नहीं आ रहा है। उसने पानी में बच्चे की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चे को नदी में ढूंढा। कुछ देर के बाद बच्चे का शव पानी में डूबा हुआ मिला।

अंडा थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक ने बताया कि बच्चे की जांच करवाई गई, जिसमें डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button