Uncategorized

CG में नवरात्रि पर 9 से 17 तक मेमू लोकल ट्रेन दुर्ग के बजाय रायपुर से चलेगी 10 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव डोंगरगढ़ मंदिर पर

By Dinesh chourasiya

 भिलाई चैत्र नवरात्रि के दौरान 9 से 17 अप्रैल तक डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन अतिरिक्त सुविधा दे रहा है। इसके अंतर्गत दुर्ग-गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन को रायपुर से चलाने का फैसला किया है। साथ ही 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को 2-2 मिनट यहां आते और जाते समय रोकी जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर-भगत की कोठी- बिलासपुर, बिलासपुर-बिकानेर- बिल ासपुर, बिलासपुर-चेन्नई-बिला सपुर, बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर और रायपुर-सिकंदराबाद-रा यपुर एक्सप्रेस ट्रेनें आते और जाते समय 2-2 मिनट रुकेगी। इसका समय भी तय किया गया है। साथ ही बुकिंग काउंटर में इसकी सूचना भी दे दी गई है, ताकि यात्रियों को टिकट लेते समय किसी तरह की परेशानी न हो। इसी तरह दुर्ग-गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन के लिए दुर्ग से रायपुर तक के लिए अलग समय सारणी जारी की गई है और दुर्ग से गोंदिया तक के उसकी समय सारणी पूर्ववत रखी गई है। यह सुविधा सिर्फ नवरात्रि की दौरान रहेगी। इसके बाद पुराने समय और स्थानक के अनुसार ट्रेनें चलेंगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि डोंगरगढ़ में अप और डाउनलाइन दोनों ही तरफ सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव रहेगा। सभी ट्रेनों का अस्थाई शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button