
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 33 घंटों के बाद भी नही पाया आग पर काबू मछली चारा गोदाम में लगी आग..5 करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक
By Dinesh chourasiya
सूरजपुर – जिले के उचडीह इलाके में मछली चारा गोदाम में लगी आग 33 घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं किया जा सका है।







मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक तकरीबन 5 करोड़ से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो चुका है। दमकल और एसडीआरएफ की 5 टीम के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है
समय के साथ-साथ आग भी विकराल रूप धारण करते जा रहा है। SDRF की टीम की माने तो आग को काबू करने में अभी और कई घंटे और लग सकते है
बता दें सूरजपुर के उचडीह इलाके में बीते मंगलवार देर रात 2:00 बजे से मछली दाना गोदाम में आग लग गई थी, लेकिन अभी भी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है











