छत्तीसगढ़

कवर्धा में 1 करोड़ रुपए कैश के साथ 4 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा

By Dinesh chourasiya

कवर्धा।  : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, यहाँ चिल्फी थाना चेक पोस्ट पर एक करोड़ कैश के साथ चार‌ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि कैश को आरोपी फरीदाबाद से ओडिशा ले जा रहे थे।

मुखबिर से मिली की सूचना पर पुलिस ने चिल्फी चेक पोस्ट पर आरोपी को पकड़ा। एक करोड़ कैश का कोई दस्तावेज संदिग्धों के पास मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मनमाले में जल्द खुलासा हो सकता है। पुलिस ने निशांत वैद्य हरियाणा, राहुल रावत हरियाणा, नरेंद्र कुमार सहाय दिल्ली और विपिन सिंह दिल्ली समेत कुल 4 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

Related Articles

Back to top button