छत्तीसगढ़

गांधी जयंती पर निगम अधिकारी,कर्मचारी मिलकर करेंगे दफ्तर की सफाई

दुर्ग/  नगर पालिक निगम/ दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर निगम क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा को साफ सफाई किया किया गया।उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के मार्गदर्शन में आज जेआरडी स्कूल के करीब गांधी जी एवं डिपरा पारा चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिमा को साफ सफाई किया गया।

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम के सर्व विभागीय के अधिकारी व कर्मचारी 2 अक्टूबर दिन रविवार को महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर निगम कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे महात्मा गांधी के तेल्य चित्र पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी व कर्मचारी द्वारा माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान के तहत् सामुहिक सफाई अभियान चलाया

जावेगा, जिसमें अधिकारी कर्मचारी मिलकर कार्यालय की सफाई करेंगे। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को शत् प्रतिशत् निगम कार्यलय में उपस्थिति रहने के लिए आदेश जारी किया

Related Articles

Back to top button