छत्तीसगढ़

राज्यपाल सुश्री उइके से कुलपति सिंह ने की भेंट

रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कुलपति सिंह से नई शिक्षा नीति और उसके विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति 2020 को विद्यार्थियों के हित में बड़ा कदम बताते हुये इसके क्रियान्वयन पर अपने विचार व्यक्त किये। राज्यपाल सुश्री उइके ने कुलपति सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

 

Related Articles

Back to top button