
भिलाई मे बछड़े के सिर पर हथौड़ा से प्रहारकर गाय की हत्या, दो आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
By Dinesh chourasiya
भिलाई. नेवई ट्रेचिंग ग्राउंड में चरने गई गायों की हथौड़ा से हत्या करने वाले दो आरोपियों को भट्टी थाना पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 429, 10 LCG 34, 4,6,10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षमण अधिनियम-2004 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
भट्ठी थाना पुलिस ने बताया कि 8 फरवरी को शिकायत मिली की 25 वर्षीय दो आरोपी नेवई ट्रेंचिंग ग्राउंड की तरफ गए थे। दोनों अपने पास हथौड़ा और चाकू रखें थे। ट्रेचिंग ग्राउंड जहां गाय और बछड़ा चरने गए थे। दोनों आरोपी हथौड़ा लेकर पहुंचे। गाय और बछड़ा दोनोे के सिर पर हथौड़ा से ताबतोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गाय को दो पहिया गाड़ी में लोड कर छावनी थाना क्षेत्र स्वीपर मोहल्ला ले जा रहे थे। इसकी शिकायत भट्ठी पुलिस को हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा







हिंदु विश्व परिषद ने की थाना में शिकायत

हिंदू विश्व परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता भिलाई नगर भट्टी थाना में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। इस तरह बेजुबानों के साथ बर्बरता पूर्वक की जा रही घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। उनकी तस्करी पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने भिलाई नगर भट्टी के टीआई विपिन निरंकारी को ज्ञापन सौपा।




