
भिलाई में उड़ीसा से तस्करी कर पिकअप में सब्जियों के बीच छिपाकर भिलाई लाया गया गांजा, पुलिस ने 175 किलोग्राम जप्त, आरोपी फरार
By Dinesh chourasiya
भिलाई मे उड़ीसा पासिंग वाहन में सब्जियों के नीचे गांजा रखकर तस्करी करने के प्रयास को दुर्ग पुलिस के द्वारा असफल किया गया है। परिवहन में प्रयुक्त वाहन से 01 क्विंटल, 70 किलो 500 ग्रा. गांजा, कीमती 17.05 लाख रूपये एवं पिकअप वाहन कीमती 05 लाख रूपये कुल 22.05 लाख रूपये की मशरूका बरामद की गई है।







पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्ग पुलिस की सूखे नशे के विरूद्ध विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। पेट्रोलिंग के दौरान 8 फरवरी की दरम्यानी रात्रि थाना भिलाई नगर को सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा पासिंग पिकअप वाहन कमांक-ओडी 14 व्ही/4975 के अंदर सब्जियों के नीचे गांजा रखकर परिवहन किया जा रहा है, पिकअप वाहन सेक्टर-7 भिलाई के पास है। इस सूचना पर तत्काल थाना भिलाई नगर पेट्रोलिंग स्टाफ व्दारा प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-7 सड़क-24 के पहुंचकर पिकअप वाहन नजर आने पर उसका पीछा किया गया। पुलिस व्दारा पीछा करते देख पिकअप वाहन का चालक वाहन को रोककर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । वाहन को चेक किये जाने पर वाहन के अंदर सब्जियों के नीचे 07 सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में मादक पदार्थ गांजा मिला, गांजा एवं वाहन को मौके पर ही नियमानुसार जप्त किया गया । वाहन से कुल 01 क्विंटल, 70 कि., 500 ग्राम गांजा कीमती 17.5 लाख रूपये एवं पिकअप वाहन 05 लाख रूपये कुल कीमती 22.05 लाख को जप्त किया गया है। वाहन मालिक एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही है। सूखे नशे के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।




