छत्तीसगढ़

भिलाई में 15 फरवरी से 9 दिनों तक होगी रामकथा:जगत गुरु रामभद्राचार्य ​​​​​​​सुनाएंगे कथा, जयंती स्टेडियम में तैयारियां शुरू

By Dinesh chourasiya

पत्रकारों को कथा के बारे में जानकारी देते सांसद विजय बघेल - Dainik Bhaskar

15 फरवरी से 9 दिनों तक पूरा दुर्ग जिला रामकथा के रस में डूबा रहेगा। चित्रकूट से आए जगत गुरु रामभद्राचार्य यहां राम कथा सुनाने आए रहे हैं। इसके लिए भिलाई के जयंती स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गई है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रामकथा के बारे में पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी दोपहर एक बजे से भिलाई में राम कथा का शुभारंभ किया जाएगा। बड़े कथा वक्ता के चलते यहां लाखों की संख्या में भक्तों की भारी भीड़ जुटने वाली है। इसे देखते हुए भिलाई के जयंती स्टेडियम को कथा स्थल के रूप में चुना गया है। यह वहीं कथा स्थल है, जहां पर पं. प्रदीप मिश्रा ने शिव पुराण कथा सुनाई थी।

कथा से पहले निकाली जाएगी दिव्य कलश यात्रा
कथा से पहले निकाली जाएगी दिव्य कलश यात्रा

सांसद बघेल ने बताया कि कथा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के बैठने और खाने पीने से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने परम पूज्य पद्मभूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य से तैयारी को लेकर चर्चा की है। 15 से 23 फरवरी तक कथा सुनाने के लिए सहमति दे दी है।

मेडिकल कैंप से लेकर हर सुविधा का होगा इंतजाम

राम कथा सुनने आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जाएगा। उनके पीने के लिए शुद्ध पेयजल। मेडिकल कैंप, प्रवेश द्वार, निकासी द्वार के साथ वाहन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जा रहे हैं।

14 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

सांसद विजय बघेल ने बताया कि राम कथा का शुभारंभ होने से पहले 14 फरवरी को भिलाई में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं को बुलाकर कलश यात्रा में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button