
Uncategorized
RAIPUR NEWS: स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी दुर्घटना बीमा के लिए 3.33 करोड़ रुपये आवंटित किए
By Dinesh chourasiya
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत 3 करोड़ 33 लाख रुपए राशि का आवंटन स्वीकृत किया है ।
वित्त नियंत्रक, लोक शिक्षण विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें सभी जिला कलेक्टरों को आवंटन स्वीकृत करने की जानकारी दी गई। साथ ही पत्र में राशि व्यय के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित निर्देश व मापदंड का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

















