Uncategorized

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरो द्वारा आज से  हिट रन कानून के विरोध में  हड़ताल का नहीं दिख रहा असर, सामान्य रूप से संचालित हो रही  बस सेवा बस स्टैंड में पुलिस का पहरा 

By Dinesh chourasiya

टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि सामान्य स्थिति है. कही बंद नहीं है. बस निर्धारित समय में संचालित हो रहा है. यात्री सामान रूप से यात्रा कर रहे हैं. अभी तक यहां किसी भी संगठन का दबाव देखने को नहीं मिला है. सुबह से ही बसे निर्धारित समय में संचालित हो रहा है. अंतरराज्यीय बस टर्मिनल भाटागांव के तीनों गेटों में पुलिस बल तैनात हैं.

यात्रियों ने कहा कि हड़ताल करना गलत है. हड़ताल करने की बात करके ही अपने गलत होने के सबूत दे रहे हैं. बस संचालित हो रहा है. ऑटो और ई-रिक्शा भी चल रहे हैं. लोगों को गुमराह क्यों किया जा रहा है.

वहीं, बस ड्राइवरों का कहना है कि रोजी रोटी का सवाल है. जैसे हमारे मालिकों का आदेश होता है, वैसे करते हैं. आज बस चलाने को कहा गया था तो चला रहे हैं. तो वहीं ई-रिक्शा और ऑटो वालों का कहना है, हम सुबह से गाड़ी चला रहे हैं बाकी दिनों की तुलना में आज कुछ यात्री काम है.

Related Articles

Back to top button