Uncategorized
छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी 29 अप्रैल को बिलासपुर आएंगे …..देवेंद्र यादव के समर्थन में भरेंगे चुनावी हुंकार
By Dinesh chourasiya

: बिलासपुर – तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो रहा है। 29 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिलासपुर प्रवास पर आ रहे हैं। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे







सकरी में राहुल की सभा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से अनुमति ले ली है। राहुल गांधी की जितनी भी आमसभा हुई है तखतपुर विधानसभा में हुई है। वर्ष 2018 की विधानसभा में तखतपुर शहर में व 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान म सिंचाई कालोनी सकरी में व 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भरनी के मैदान में हुई थी।




