Uncategorized

CG ACCIDENT  : दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, 2 पहुंचे अस्पताल 

By Dinesh chourasiya

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत कनकी मुख्य मार्ग की खैरभवना पूल के पास देर रात दो बाइक में आमने-सामने से टकरा गई. एक बाइक में दो लोग सवार थे, जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है. वहीं दूसरी बाइक के केवल एक ही सवार था, जो हादसे में घायल हो गया है. घटना से बाद मौके पर राहगीर पहुंचे और भीड़ लग गई. घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शॉ को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

हादसे में जान गवाने वाले युवक का नाम रामा मरकाम 30 वर्ष पाली चैतमा निवासी है. मृतक और घायल युवक कानपुर के एक निजी कंपनी में काम करते थे. बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है.

Related Articles

Back to top button