
भिलाई में चोरों का आतंक चोरों ने पहले की चोरी फिर लगाई घर में आग घर का सामान जलकर राख मकान मालिक पहले समझ रहा था घर में आग लगी है फिर बाद में पता चला घर में चोरी हो गई
By Dinesh chourasiya
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने आग लगने पर पुलिस को फोन किया था, लेकिन जब घऱ का सारा सामान जल गया और अंदर उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर आलमारी भी टूटी है। तब उसे पता चलाकि ये सारा खेल चोरों का है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है
नेहरुनगर पूर्व निवासी विभारानी साहू ने सुपेला थाने में उसके घर में चोरी और आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पति का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा था। इसलिए वो 11 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक वहीं थीं। 14 दिसंबर को वहां से भिलाई घर लौटी। उसके बाद 18 दिसंबर को पति व बच्ची को लेकर अपने मायके चली गई। 19 दिसंबर की रात 11.30 बजे पड़ोसी ने फोनकर बताया कि घर में आग लग गई है।







सूचना मिलते ही विभारानी ने सबसे पहले डायल 112 में फोन करके सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम पहुंचे, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता है घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। हालत ये थी कि घर के अंदर रखा एक भी सामान ऐसा नहीं था जो न जला हो। आग बुझने के बाद विभारानी जब घर के अंदर गईं तो देखा कि अंदर रखी लोहे की आलमारी का दरवाजा खुला है और वो टूटा है। घर के बाहर मेन दरवाजे पर ताला लगा था। वो भी टूटा हुआ पड़ा है। इससे उन्हें शंका हुई कि उनके घर में पहले चोरी की गई, उसके बाद आग लगा दी गई।
किताब लैपटॉप, जेवर नगदी जब जलकर राख
विभा रानी ने बताया कि घर में लैपटॉप, बेटी की कॉपी किताबें, कपड़े, जेवर, नगदी, पलंग, ड्रेसिंग टेबल, किचन का सामान, दवाइयां, कूलर, दरवाजा, खिड़की, ग्रिल, और गिफ्ट आइटम सब जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका कई लाख रुपए का सामान चोरी हो गया है और जला दिया गया।











