छत्तीसगढ़

CG में किराना दुकान से की 40 बोरी धान की चोरी, अपना-अपना हिस्सा बेचकर खरीदा मोबाइल अब चढ़ गए पुलिस के हत्थे 

By Dinesh chourasiya

धान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

सूरजपुर के ग्राम मानपुर खड़गवां में धान चोरी का मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर चोरी के 20 बोरी धान, मोबाइल, पिकअप वाहन जब्त किया गया है। पूरा मामला जिले के खड़गवां पुलिस चौकी का है।

दरअसल, ग्राम मानपुर खड़गवां​​​​​​​ निवासी सुदामा गिरी ने धान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 19 दिसम्बर की रात वह मानपुर स्थित अपने किराना दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के करकट शीट टूटी थी। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे 40 बोरी धान नहीं थे। किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

दो दोस्तों ने मिलकर की धान की चोरी

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान खड़गवां पुलिस ने ​​​​​मुखबीर की सूचना पर नारद सिंह (उम्र 22 साल) ग्राम मानपुर को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी अजीत गुप्ता (उम्र 26 साल) के साथ मिलकर उसने धान की चोरी की है।

धान बेचकर आरोपियों ने खरीदा मोबाइल

आरोपी ने बताया कि धान को चोरी कर पिकअप वाहन में लोड़ कर ले गए और अपने- अपने हिस्से की धान बेचकर 15 हजार रुपये का नया मोबाइल खरीदा। इसके बाद पुलिस ने अजीत गुप्ता को दबिश देकर पकड़ा। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खड़गवां बृजकिशोर पाण्डेय, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक मनोज राय, अनिल एक्का व राकेश सिदार सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button