
छत्तीसगढ़
CM साय ने कानून-व्यवस्था की ली बैठक, अफसरों से कहा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर करे सख्त कार्यवाही
By Dinesh chourasiya
रायपुर : : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कानून-व्यवस्था की बैठक ली है, वीसी के माध्यम से कलेक्टर और एसपी को कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिए. बैठक में सीएम ने अफसरों से कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए. जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करें.
वही राजस्व मामलों के निराकरण की देरी पर मुख्यमंत्री कहा, राजस्व प्रकरण निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ‘राज्य में कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए’. राजस्व से जुड़े सभी काम तत्काल होने चाहिए.


















