छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स का फैसला: राम लला के ननिहाल से अयोध्या भेजा जाएगा 300 मीट्रिक टन चावल, CM इसदिन हरी झंडी दिखाकर ट्रकों को करेंगे रवाना 

By Dinesh chourasiya

रायपुर।: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। इस बीच मंदिर में रामलला के अभिषेक और प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। बता दें कि मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख सुनिश्चित की गई है

वहीं अयोध्या में होने वाले इस महा आयोजन में श्री राम के ननिहाल से 300 मीट्रिक टन चावल भेजने का फैसला लिया है।छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया भगवान श्री राम लला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। इस भव्य आयोजन में होने वाले भंडारे में प्रदेश के सभी राइस मिलर्स मिलकर अच्छी किस्म के चावल भेजेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। 28 दिसंबर को वे ट्रकों को रवाना करेंगे।

15 से अधिक ट्रकों से भेजा जाएगा चावल

बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय दुआ ने बताया अयोध्या में होने भगवान रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देश भर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। जिसके लिए आयोजन समिति की ओर से महा भंडारे का आयोजन किया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सभी राइस मिलर्स मिलकर 300 मीट्रिक टन से अधिक चावल भेजेंगे। 15 से अधिक ट्रकों के माध्यम से चावल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button