राष्ट्रीय

भारत के इस राज्य में लग सकता है लॉकडाउन! तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़े, पूरे देश में सबसे ज्यादा संक्रमित

By Dinesh chourasiya

 

 

नई दिल्ली:  चीन के बाद अब भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात बिगड़े इससे पहले केंद्र की मोदी सरकार ने सभी राज्यों कोरोना से संबंधित जरूरी निर्देश दे दिए हैं। लेकिन भारत के कुछ राज्य ऐसे हैं संक्रमण के नए मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अगर हालात नहीं सुधरे तो यहां कभी भी पाबंदी लगाए जाने का फैसला लिया जा सकता है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज हाईलेवल बैठक भी ली है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पूरे देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 341 नए मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मौत हुई है। अगर राज्यवार आंकड़ें देखें तो सबसे ज्यादा नए मरीज केरल में मिले हैं, यहां 292 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और तीन संक्रमितों की मौत हुई है। संक्रमण के मामले में दूसरे पायदान पर रहने वाला राज्य तमिलनाडु है, यहां 13 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। फिलहाल देश में कुल सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 341 हो गई है।

वहीं, कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा संबंधी सेवाओं की तैयारियों पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के जेएन-1 वैरिएंट को वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट माना है, यानी यह वायरस तेजी से फैल सकता है।

इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने का समय है। हमें घबराने नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है। अस्पताल की तैयारी, निगरानी बढ़ाने और लोगों के साथ प्रभावी संचार के मॉक ड्रिल के साथ तैयार रहना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर 3 महीने में एक बार सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल होना चाहिए। इसके लिए राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से सभी प्रकार का समर्थन दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्यों को कहा कि स्वास्थ्य का क्षेत्र किसी राजनीति का क्षेत्र नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर सहायता के लिए उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 के एक मामले की केरल में पुष्टि की गई है। दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

 

देखिए राज्यवार कोरोना मरीजों के आंकड़े
S. No. Name of State / UT Active Cases Cured/Discharged/Migrated Deaths
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative
Death During Day
1 Andaman and Nicobar Islands 0 10637 129
2 Andhra Pradesh 0 2325944 14733
3 Arunachal Pradesh 0 66753 296
4 Assam 0 738130 8035
5 Bihar 0 842953 12314
6 Chandigarh 0 99514 1185
7 Chhattisgarh 0 1173508 14190
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 0 11588 4
9 Delhi 4 3 2014448 26669
10 Goa* 23 1 259375 2 4014
11 Gujarat 12 3 1280390 1 11080
12 Haryana 0 1068195 10779
13 Himachal Pradesh 0 318700 4246
14 Jammu and Kashmir 1 477247 4792
15 Jharkhand 2 438510 5337
16 Karnataka 79 9 4048691 35 40360
17 Kerala*** 2041 292 6837203 224 72056 3
18 Ladakh 0 29372 231
19 Lakshadweep 0 11363 52
20 Madhya Pradesh 2 1045769 10786
21 Maharashtra 35 11 8023407 148564
22 Manipur 0 137886 2149
23 Meghalaya 0 95362 1628
24 Mizoram 0 238828 734
25 Nagaland 0 35251 782
26 Odisha 0 1339177 9215
27 Puducherry 20 4 175591 3 1981
28 Punjab** 5 1 773109 20569
29 Rajasthan 0 1316732 9736
30 Sikkim 0 44431 501
31 Tamil Nadu 77 13 3572745 5 38081
32 Telangana 9 4 840387 4111
33 Tripura 0 107553 942
34 Uttarakhand 0 444820 7768
35 Uttar Pradesh 1 2121788 23717
36 West Bengal 0 2104989 21555
Total# 2311 341 44470346 270 533321 3

Related Articles

Back to top button