छत्तीसगढ़

भिलाई में बीकॉम 1st year के छात्र ने लगाई फांसी  भिलाई के रुंगटा कॉलेज में कर रहा था पढ़ाई

By Dinesh chourasiya

 

मृतक मोहित मेहता - Dainik Bhaskar
मृतक मोहित मेहता

भिलाई के रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीकाम फर्स्ट इयर की पढ़ाई करने वाले छात्र मोहित मेहता (19 साल) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचित किया गया।

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोहित मेहता हरियाणा राज्य के हिसार जिले का रहने वाला था। वो भिलाई पढ़ाई करने आया था। इस दौरान वो तालपुरी के पारिजात कालोनी में किराये से कमरा लेकर रह रहा था। रविवार को परिजात में रह रहे लड़कों ने देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने भिलाई नगर पुलिस को सूचना दी।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहित 6 – 7 महीने पहले ही तलपुरी के पारिजात कॉलोनी में मकान नंबर 29C में रहने आया था। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इसलिए अपना खर्च निकालने के लिए वो रिसाली स्थित गर्ग शूज में पार्ट टाइम जॉब भी करता था। साथ ही अपने साथ दुकान में काम करने वाले एक अन्य लड़के के साथ क्वार्टर शेयर करके रहता था।

रविवार शाम 5 बजे के आसपास जब मोहित के दोस्तों ने उसे फोन किया और किसी प्रकार का रिस्पांस नहीं मिला तो सोमवार सुबह तलपुरी उसके कमरे देखने पहुंचे। उन्होंने देखा कि मोहित की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। उसने पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा लिया था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दो दिन पहले लौटा था राजस्थान से

मोहित के पार्टनर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मोहित राजस्थान गया हुआ था। वहां कई दिन रहने के बाद दो दिन पहले ही भिलाई वापस आया था। इस दौरान उसने किसी को कोई परेशानी या अन्य समस्या के बारे में कुछ भी नहीं बताया। अचानक ही उसने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस ने पूरे कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button