छत्तीसगढ़

निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर ने फरीदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, मुख्य सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

भिलाई नगर/ निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर भिलाई शहर का प्रतिदिन सुबह-सुबह जायजा ले रहे हैं वह किसी भी क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। आयुक्त के निरीक्षण से सभी जोन के आयुक्त भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं और वह भी सुबह फील्ड पर नजर आने लगें है। सफाई व्यवस्था प्रातः से प्रारंभ हो जाती है, शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश महापौर नीरज पाल दिए है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर प्रतिदिन सुबह सफाई व्यवस्था का जायजा लेने वार्ड एवं मोहल्ले का निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने वार्ड क्रमांक 8 फरीद नगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। आयुक्त निरीक्षण के दौरान पब्लिक फीडबैक भी प्राप्त कर रहे हैं। लोगों से चर्चा कर शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

जनभागीदारी के माध्यम से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने आम नागरिकों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। निगमायुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़क के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए वहीं उन्होंने राहुल मेडिकल से देवगढ़ होटल लाइन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था देखी। आयुक्त ने मुख्य सड़कों के किनारे पौधारोपण करने के निर्देश दिए तथा स्लॉटर हाउस पानी टंकी में भी उन्होंने पौधे रोपित करने कहा। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, उप अभियंता श्वेता वर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, स्वच्छता कर्मचारी महेंद्र कुमार गंधर्व एवं राजेश कुमार ईश्वरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button