छत्तीसगढ़

अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन के पानी टंकी में वाल्व लगाने का कार्य 23 से 24 तक:

दुर्ग/  नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत अमृत मिशन योजना के तहत बोरसी जोन के पानी टंकी में वाल्व लगाने का कार्य दिनांक 23. सितम्बर.2022 से 24. सितम्बर.2022 के मध्य किया जाना है।

जिससे वार्ड 49,50,51 एवं 52 में इस तिथि को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। इसलिये प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरो एवं अन्य वैकल्पिक साधनो के माध्यम से उल्लेखित अवधि में पेयजल प्रदाय किया जाएगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र वार्ड की जनता से पानी सप्लाई में रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button