छत्तीसगढ़

CM विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम मुद्दों पर लिया गया बड़ा फैसला…

By Dinesh chourasiya

 

 रायपुर। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने गए हैं। साय ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में सीएम साय ने बड़ी घोषणाएं की है। बता दें कि यह साय कैबिनेट की यह बैठक मंत्रालय में हुई। वहीं इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद रहें। इनके साथ ही कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट में मोदी की गारंटी पर लिए गए ये अहम फैसले

इन योजनाओं पर किया जाएगा कार्य

  • कृषक उन्नित योजना
  • महतारी वंदना योजना
  • 18 लाख प्रधानमंत्री योजना एवं निर्मल जल अभियान
  • बोनस की गांरटी

Related Articles

Back to top button