छत्तीसगढ़

CG NEWS : चौक के बीचों बीच युवक ने जला दी अपनी स्कूटी, मची अफरा-तफरी 

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर। CG  : जिले के सिरगिट्टी में व्यक्तिगत परेशानी के चलते युवक ने मुख्य चौक के बीचों बीच अपने एक्टिवा को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया जिससे कुछ ही मिनटों मे एक्टिवा पुरी तरह जल कर खाक हो गया। वहीं आग लगाने के बाद युवक वहां से फरार हो गया, सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक्टिवा को थाने ले आयी।

 

शुक्रवार की शाम तकरीबन 5 बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गईं जब नयापारा निवासी सूरज राजपुत अपनी एक्टिवा को बन्नाक चौक के बीचों बीच न केवल खड़ा किया, बल्कि पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। जैसे ही युवक ने एक्टिवा को आग के हवाले किया, चौक पर अफरा तफरी मच गईं, आग की लपटे इतनी तेज थी की देखते ही देखते एक्टिवा पुरी तरह जल कर खाक हो गई, वहीं आग लगने के दौरान मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गईं। इस दौरान लगभग घंटे भर के लिए यातायात प्रभावित हुई। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्टिवा को थाने ले गया। वहीं आग लगाने के बाद युवक वहा से फरार हो गया।

 

 

इस संबंध मे थाना सिरगिट्टी प्रभारी पौरुष पुरै ने बताया की युवक डिप्रेशन मे आकर अपने एक्टिवा को आग के हवाले किया है।

 

आग लगने के दौरान फटे टायर व पेट्रोल टंकी

 

सूत्रों की मनाए तो युवक ने बीते दीपावली के दीन ही एक्टिवा को लिया था, जिसे जरा सी बात के चलते आग के हवाले कर दिया। युवक ने जिस तरह बिच चौक पर एक्टिवा को आग के हवाले किया, जिससे टायर और टंकी ब्लास्ट हो गए। यह घटना अपराध के श्रेणी मे आता है, इससे जान माल को छति पहुंच सकती थी। इसके साथ ही कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी एक्टिवा धु-धु कर जलता रहा हालांकि इससे किसी भी प्रकार की हताहत नही हुई।

 

Related Articles

Back to top button